Share Market Down: सेंसेक्स में 550 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 195 अंक गिरा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Oct, 2024 12:59 PM

market fell by more than 550 points nifty also fell by 195 points

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,122 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 195 अंक की गिरावट है, ये 24,819 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में...

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,122 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 195 अंक की गिरावट है, ये 24,819 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। बैंकिग, फार्मा सहित NSE के सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।  

एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.86% की तेजी है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.20% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.89% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
  • 4 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.81% चढ़कर 42,352 पर और नैस्डैक 1.22% चढ़कर 18,137 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.90% चढ़कर 5,751 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4 अक्टूबर को ₹9,896.95 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹8,905.08 करोड़ के शेयर खरीदे।

शुक्रवार को बाजार में थी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 808 अंक (0.98%) की गिरावट के साथ 81,688 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 200 अंक (0.93%) की गिरावट रही, ये 25,049 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी थी। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी में गिरावट थी। मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा 2.53% गिरा था।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!