Share Market Crash: लगातार 5वें दिन औंधे मुंह गिरा बाजार, निवेशकों को हुआ 17 लाख करोड़ का भारी नुकसान

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Oct, 2024 05:03 PM

market fell investors suffered a huge loss of rs 17 lakh crore

हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन और लगातार पांचवें दिन भारतीय शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा। शुक्रवार (4 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार में पूरे दिन भारी उठापटक देखने को मिली। सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला लेकिन दिन में सेंसेक्स 870 और निफ्टी में 235 अंकों...

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन और लगातार पांचवें दिन भारतीय शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा। शुक्रवार (4 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार में पूरे दिन भारी उठापटक देखने को मिली। सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला लेकिन दिन में सेंसेक्स 870 और निफ्टी में 235 अंकों की तेजी आ गई। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 808 अंकों की गिरावट के साथ 81,688 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ 25049 अंकों पर क्लोज हुआ। इस हफ्ते बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों को करीब 17 लाख करोड़ रुपए का झटका लगा है।

यह भी पढ़ेंः Share market: शेयर बाजार में भारी गिरावट से हड़कंप, देखें चौंकाने वाले आंकड़े

निवेशकों के ₹4.18 लाख करोड़ डूबे

बाजार में बिकवाली के चलते आज भी निवेशकों को भारी नुकसान का सामना कपना पड़ा है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 460.89 लाख करोड़ रुपए पर गिरकर क्लोज हुआ है जो पिछले सत्र में 465.07 लाख करोड़ रुपए पर क्लोज हुआ था यानि आज के सेशन में निवेशकों को 4.18 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इस पूरे हफ्ते BSE कंपनियों का मार्केट कैप करीब 17.03 लाख करोड़ घटा है।

इन 10 शेयरों का बुरा हाल

M&M                3.58%     3017.05 रुपए
Bajaj Fin          3.01%    7209.65 रुपए
Nestle India      2.85%    2599.30 रुपए
Asian Paints     2.49%    3071.85 रुपए
Reliance          1.47%    2773.80 रुपए
HUL                1.60%    2848.85 रुपए
HDFC Bank    1.51%    1656.80 रुपए
BAJAJFINSV  1.47 %     1885 रुपए
ICICI Bank      1.38%    1239.05 रुपए
NTPC           1.21%       430.15 रुपए

यह भी पढ़ेंः ईरान-इज़राइल तनाव के बीच Ambani-Adani को बड़ा झटका, नेटवर्थ में आई गिरावट

मिडकैप और स्मालकैप में ये स्टॉक टूटे

MidCap कैटेगरी में सबसे ज्यादा गिरावट M&M Finance Share में आई और ये 6.36 फीसदी गिरकर 301.65 रुपए पर आ गया, इसके अलावा Godrej Properties Share 5.56 फीसदी गिरकर 2897.70 रुपए पर, जबकि GoDigit Share 4.00 फीसदी फिसलकर 382.80 रुपए पर बंद हुआ। स्मालकैप में Vakrangee Share 9.98 फीसदी गिरकर 30.76 रुपए पर और Reliance Infra Share 7.77 फीसदी फिसलकर 301.55 रुपए पर आ गया।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!