Share Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Oct, 2024 12:22 PM

market fell on the last trading day of the week

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 25 अक्टूबर को सेंसेक्स 710 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,347 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 260 अंक की गिरावट है, ये 24,136 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 25 अक्टूबर को सेंसेक्स 710 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,347 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 260 अंक की गिरावट है, ये 24,136 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.97% की गिरावट है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.35% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.42% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
  • 24 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.33% गिरकर 42,374 पर और S&P 500 0.21% चढ़कर 5,809 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.76% चढ़कर 18,415 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 24 अक्टूबर को ₹5,062.45 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,620.47 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

इससे पहले कल यानी 24 अक्टूबर को शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 16 अंक की गिरावट के साथ 80,065 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी करीब 36 अंक की गिरावट रही, ये 24,399 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिली थी। बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बढ़त थी। वहीं FMCG और IT शेयर्स में गिरावट देखने को मिली थी।


 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!