Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Feb, 2025 12:03 PM
बजट भाषण के दौरान आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में तेज गिरावट आई है। निफ्टी अपने उच्तम स्तर से 254 अंक लुढ़क गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 352 अंक गिरकर 77,147 जबकि निफ्टी 23,410 के लेवल पर पहुंच गया।
बिजनेस डेस्कः बजट भाषण के दौरान आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में तेज गिरावट आई है। निफ्टी अपने उच्तम स्तर से 254 अंक लुढ़क गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 352 अंक गिरकर 77,147 जबकि निफ्टी 23,410 के लेवल पर पहुंच गया।
इससे पहले सेंसेक्स 350 अंक की तेजी के साथ 77,880 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में भी 100 अंक की बढ़त थी, ये 23,620 के स्तर पर कारोबार कर रहा था
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.01% की तेजी है।
बजट से एक दिन पहले विदेशी निवेशकों ने ₹1,188.99 करोड़ के शेयर बेचे
- NSE के डेटा के अनुसार, 31 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,188.99 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,232.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 31 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.75% की गिरावट के साथ 44,544 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.50% गिरकर 6,040 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.28% की गिरावट रही।
कल बाजार में 740 अंक की तेजी थी
कल यानी 31 जनवरी को सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ 77,500 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 258 अंक की बढ़त रही, ये 23,508 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों से 44 में तेजी और 7 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.44% की तेजी रही।