Breaking




बाजार में तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला, Nifty 22,500 के ऊपर बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Mar, 2025 03:34 PM

market boomed bse jumped 609 points nifty closed above 22 500

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन मजबूती जारी रही। आज गुरुवार (6 मार्च) को सेंसेक्स 609 अंक की तेजी के साथ 74,340 के लेवल और निफ्टी 207 अंक की बढ़त के साथ 22,544 के लेवल पर बंद हुआ।

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन मजबूती जारी रही। आज गुरुवार (6 मार्च) को सेंसेक्स 609 अंक की तेजी के साथ 74,340 के लेवल और निफ्टी 207 अंक की बढ़त के साथ 22,544 के लेवल पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा तेजी आई जबकि निफ्टी 200 अंक से ज्यादा उछला।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.82% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.58% की तेजी है। चीन के शंघाई कम्पोजिट में 1.05% की तेजी है।
5 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,895 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,370 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
5 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 1.14% बढ़कर 43,006 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.12% और नैस्डेक कंपोजिट में 1.46% की तेजी रही।

बुधवार को सेंसेक्स 740 अंक चढ़ा

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (5 मार्च) को सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर 73,730 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 254 अंक की तेजी रही, ये 22,337 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!