RBI के फैसले के बाद लुढ़का बाजार, Sensex में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट

Edited By jyoti choudhary,Updated: 08 Aug, 2024 10:38 AM

market tumbled after rbi s decision bse fell by more than 400 points

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीसरी मीटिंग का फैसला आ गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्‍त दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने बैठक के नतीजे घोषित करते हुए बताया कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल रेपो रेट 6.50% पर...

बिजनेस डेस्कः RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की तीसरी मीटिंग का फैसला आ गया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्‍त दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने बैठक के नतीजे घोषित करते हुए बताया कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखा गया है। आरबीआई के फैसले के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार (Share Market) में आज यानी 8 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। Sensex 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है ये 24,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है। आज IT, एनर्जी, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। निफ्टी ऑयल एंड गैस और मेटल इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट है।

एशियाई बाजार में आज तेजी

  • एशियाई बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.17% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.63% की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.40% चढ़ा हुआ है और कोरिया का कोस्पी 0.46% गिरा हुआ है।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 7 अगस्त को ₹3,314.76 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹3,801.21 करोड़ के शेयर खरीदे। यानी, विदेशी निवेशक अभी भी बिकवाली कर रहे हैं।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 0.60% गिरकर 38,763 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 1.05% गिरा। ये 16,195 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.77% की गिरावट के साथ 5,199 के स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 7 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स में 874 अंक (1.11%) की बढ़त रही। ये 79,468 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 304 अंक की तेजी के साथ 24,297 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!