Closing Bell: हरे निशान में बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 79,105 और निफ्टी 24,143 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Aug, 2024 03:34 PM

markets closed in green bse at 79 105 and nifty at 24 143

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (14 अगस्त) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 149 अंकों की तेजी के साथ 79,105 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 4.20 अंक की तेजी है। ये 24,143 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (14 अगस्त) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 149 अंकों की तेजी के साथ 79,105 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 4.20 अंक की तेजी है। ये 24,143 के स्तर पर बंद हुआ। 

एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 0.21% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.12% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.36% की गिरावट है। कोरिया के कोस्पी में भी 0.71% की तेजी देखने को मिल रही है।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.04% बढ़कर 39,765.64 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 2.43% चढ़ा, ये 17,187.61 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 1.68% बढ़कर 5,434.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 13 अगस्त को ₹16,609 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹11,765 करोड़ के शेयर खरीदे यानी विदेशी निवेशकों ने बीते दिन बिकवाली की।

कल बाजार में रही थी गिरावट

शेयर बाजार में कल यानी 13 अगस्त को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 692 अंक की गिरावट के साथ 78,956 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 208 अंक की गिरावट रही। ये 24,139 के स्तर पर बंद हुआ था।

बैंक, ऑयल एंड गैस और मेटल शेयरों में ज्यादा गिरावट रही। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.30% की तेजी रही थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 में तेजी और 38 में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही थी।

 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!