ईशा अंबानी को टक्कर देंगे नेविल टाटा! रिटेल मार्केट में मचाएंगे धमाल

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Aug, 2024 04:04 PM

neville tata will give competition to isha ambani will create a stir

देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप (Tata Group) में नई पीढ़ी ने नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी है। 32 वर्षीय नेविल टाटा (Neville Tata) ने स्टार बाजार के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जो टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट...

बिजनेस डेस्कः देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप (Tata Group) में नई पीढ़ी ने नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी है। 32 वर्षीय नेविल टाटा (Neville Tata) ने स्टार बाजार के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जो टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड की हाइपरमार्केट यूनिट है। नेविल ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे हैं। नोएल ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नेविल ग्रुप की ग्रोसरी रिटेल सब्सिडियरी ट्रेंट हाइपरमार्केट के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक एग्जीक्यूटिव रोल मिलने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों ने बताया कि नेविल कुछ साल पहले टाटा ग्रुप के हाइपरमार्केट बिजनेस से जुड़े थे लेकिन फिर पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। ट्रेंट लिमिटेड अपने हाइपरमार्केट बिजनेस को अगले ग्रोथ ड्राइवर के रूप में देख रही है। पी वेंकटेसलू ट्रेंट लिमिटेड के सीईओ हैं। ट्रेंट में वेस्टसाइड, जूडियो और जारा भी हैं। बेयस बिजनेस स्कूल के छात्र रहे नेविल 2016 में ही ट्रेंट लिमिटेड का हिस्सा बन गए थे। उन्होंने कंपनी के पैकेज्ड फूड और बेवरेजेज का नेतृत्व किया। उसके बाद उन्होंने जुडियो को मैनेज किया। आज यह देश के सबसे बड़े एपेरल ब्रांड्स में से एक है।

ईशा अंबानी से है मुकाबला

सूत्रों का कहना है कि इस बिजनेस की जिम्मेदारी संभालने के दौरान नेविल को नोएल टाटा का करीबी मार्गदर्शन मिल सकता है। वह हाइपरमार्केट के सीईओ या कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं। नोएल टाटा की बेटियां भी टाटा ग्रुप की कंपनियों में शामिल हैं। 39 वर्षीय लीह टाटा को हाल ही में इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रांड का प्रभार दिया गया। उन्होंने कुछ वर्षों तक इसमें काम किया है। इसी तरह 36 साल की माया टाटा भी टाटा डिजिटल में काम करती हैं। उनकी नए जमाने के एनालिटिक्स और तकनीक में रुचि है।

लीह, माया और नेविल को टाटा ग्रुप के पांच ट्रस्टों के ट्रस्टी के रूप में भी शामिल किया गया है। ये ट्रस्ट सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट से संबद्ध हैं। नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन और टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी भी हैं। टाटा ट्रस्ट्स की टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है। ट्रेंट हाइपरमार्केट टाटा ग्रुप और ब्रिटिश रिटेलर टेस्को का एक जॉइंट वेंचर है। यह 66 स्टार बाजार हाइपर और सुपरमार्केट चलाता है। इसका मुख्य मुकाबला रिलायंस रिटेल से है जो देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है। इसकी कमान मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के हाथों में है।
 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!