बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स 269 अंक गिरकर 77,209 के स्तर पर बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Jun, 2024 03:35 PM

the market declined the bse fell 269 points and closed at 77 209

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 269 अंकों की गिरावट के साथ 77,209 के स्तर और निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट रही, ये 23,501 के स्तर पर बंद हुआ। सरकारी बैंक के शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को...

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 269 अंकों की गिरावट के साथ 77,209 के स्तर और निफ्टी में 65 अंकों की गिरावट रही, ये 23,501 के स्तर पर बंद हुआ। सरकारी बैंक के शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक टूटा वहीं निफ्टी भी 120 अंक की गिरावट के साथ 23,450 के स्तर पर रहा।

कल DII ने खरीदारी और FIIs ने बिकवाली की

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी की। NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार, FIIs ने ₹415.30 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹325.81 करोड़ के शेयर बेचे।

कल शेयर बाजार में थी तेजी

इससे पहले कल यानी 20 जून को सेंसेक्स 141 अंक की तेजी के साथ 77,478 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 51 अंक की तेजी रही, ये 23,567 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 में गिरावट और 14 में तेजी रही। मेटल और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। इससे पहले 19 जून को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!