अंबानी-अडानी नहीं बल्कि भारत के दानवीर शिव नादर की कंपनी टाइम मैग्जीन की ग्लोबल टॉप 10 में हुई शामिल

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Sep, 2024 06:16 PM

not ambani adani but india s philanthropist shiv nadar s company

भारत के प्रमुख कॉरपोरेट घरानों में मुकेश अंबानी (Mukesh Amban) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), रतन टाटा (Ratan Tata) का टाटा ग्रुप (Tata Group) और गौतम अडानी (Gautam Adani) का अडानी ग्रुप (Adani Group) का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।...

बिजनेस डेस्कः भारत के प्रमुख कॉरपोरेट घरानों में मुकेश अंबानी (Mukesh Amban) की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), रतन टाटा (Ratan Tata) का टाटा ग्रुप (Tata Group) और गौतम अडानी (Gautam Adani) का अडानी ग्रुप (Adani Group) का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। हालांकि, टाइम मैग्जीन की ताजा सूची में इन तीनों कंपनियों का नाम नहीं है। इसके बजाय टाइम मैग्जीन ने भारत के दानवीर शिव नादर (Shiv Nadar) की आईटी कंपनी HCLTech को 2024 की दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल किया है।

HCLTech का सम्मान

एचसीएलटेक ने टाइम मैग्जीन की 2024 की ग्लोबल टॉप 10 कंपनियों की सूची में स्थान प्राप्त किया है। यह कंपनी नोएडा स्थित है और इसे प्रोफेशनल सर्विस कैटेगरी में वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है। एचसीएलटेक के सीओओ राहुल सिंह ने कहा कि यह सम्मान कंपनी की उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने, सामाजिक जिम्मेदारी पहल को आगे बढ़ाने और स्थिरता लक्ष्यों को पूरा करने के लिए समर्पित है।

कंपनी की स्थिति

एचसीएलटेक की वर्तमान वैल्यूएशन 4.91 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। कंपनी का शेयर बाजार में 1811 रुपए पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 1823.55 रुपए के दिन के उच्च स्तर तक पहुंचा। एचसीएलटेक वर्तमान में भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है, जबकि टीसीएस और इंफोसिस इसकी ऊंची रैंकिंग में शामिल हैं।

शिव नादर की संपत्ति

शिव नादर, एचसीएल के संस्थापक, वर्तमान में भारत के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 41.6 अरब डॉलर है। हाल के वर्षों में, नादर की दौलत में 7.67 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वैश्विक स्तर पर, वे दुनिया के 37वें सबसे अमीर कारोबारी हैं। शिव नादर ने 2023 में 2042 करोड़ रुपए का दान दिया, जो भारत में सबसे बड़ा था।

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!