Breaking




Gold खरीदने का सुनहरा मौका, ऑल टाइम हाई बनाने के बाद गिरे दाम, आज इतना सस्ता हुआ सोना

Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Mar, 2025 06:32 PM

prices fell after making all time high gold became so cheap today

अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। लगातार पांच कारोबारी दिन तक रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद आज शुक्रवार (21 मार्च) को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के...

बिजनेस डेस्कः अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए सही साबित हो सकता है। लगातार पांच कारोबारी दिन तक रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद आज शुक्रवार (21 मार्च) को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 88,506 रुपए से 337 रुपए गिरकर 88,169 रुपए पर आ गया। इससे पहले, गुरुवार को सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई पर थीं। MCX पर सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 88,159 रुपए तक नीचे गया। इस तरह गुरुवार के ऑल टाइम हाई से सोना 1,600 रुपए से ज्यादा नीचे आ गया है। 

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी का भाव 772 रुपए घटकर 97,620 रुपए हो गया, जो गुरुवार को 98,392 रुपये था। 18 मार्च को चांदी 1,00,400 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी, जिसके बाद इसमें अब तक 2,780 रुपए की गिरावट आ चुकी है। 

ग्लोबल लेवल पर बेंचमार्क स्पॉट गोल्ड ने आज 3,022.05 डॉलर प्रति औंस का इंट्रा-डे लो बनाया जबकि पिछले कारोबारी दिन यह रिकॉर्ड 3,057.21 डॉलर तक ऊपर गया था। बेंचमार्क यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी आज गुरुवार के हाई से 26 डॉलर तक नीचे आया है। इसने कल 3,065.20 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बनाया था जबकि आज 3,026.90 डॉलर तक नीचे गया।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!