RBI MPC Meeting: ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा ऐलान

Edited By jyoti choudhary,Updated: 07 Feb, 2025 10:22 AM

rbi mpc meeting can there be a change in repo rate today

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) आज प्रमुख ब्याज दरों पर अपना फैसला सुनाया। RBI ने मई 2020 के बाद पहली बार रेपो रेट में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती की है, जिससे यह दर अब 6.25% हो गई है। यह निर्णय 7 फरवरी 2025 को...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) आज प्रमुख ब्याज दरों पर अपना फैसला सुनाया। RBI ने मिडिल क्‍लास को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में कटौती कर दी है। रेपो रेट में यह कटौती 25 बेसिस पॉइंट की की गई है, जिस कारण अब मौजूदा रेपो रेट 6.25 फीसदी हो गया है। रेपो रेट में यह कटौती 5 साल बाद की गई है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2020 में रेपो रेट घटाया था। हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। आखिरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में की गई थी।
 
गवर्नर ने कहा कि बैठक में इकोनॉमी डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की गई। गवर्नर ने कहा कि हमने बैठक में फैसला किया है कि रेपो रेट को घटाया जा रहा है। अब रेपो रेट 6.50 से घटाकर 6.25 किया जा रहा है। गवर्नर ने कहा कि ग्‍लोबल इकोनॉमी चुनौतियों से गुजर रहा है। साथ ही वैश्विक स्‍तर पर महंगाई भी बढ़ रही है। फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से भी रेट में कटौती हो रही है। साथ जियो पॉलिटिकल टेंशन भी बढ़ रहा है, जिस कारण दुनिया भर की इकोनॉमी पर असर पड़ रहा है। भारतीय रुपया अभी प्रेशर में है। रिजर्व बैंक के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं।

रियल जीडीपी ग्रोथ का अनुमान वित्त वर्ष 2025 में 6.5 फीसदी है, जो पिछले साल 8.2 फीसद लास्‍ट ईयर, आने वाले सालों में जीडीपी में सुधार होगा। मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में सुधार हुआ है। माइनिंग सेक्‍टर में भी सुधार हुआ है। पीएमआई सर्विस में पिछली तिमाही में गिरावट हुई। ग्रामीण में डिमांड बढ़ रही है। गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि रेपो रेट इस वित्त वर्ष 4.7 फीसदी महंगाई रहने का अनुमान है। वहीं आगे महंगाई दर और कम हो जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!