लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 73,847 और निफ्टी 22,399 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 09 Apr, 2025 03:33 PM

the market closed in red bse at 73 847 and nifty at 22 399 level

शेयर बाजार में आज यानी, बुधवार 9 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली रही है। सेंसेक्स 379 अंक की गिरावट के साथ 73,847 के स्तर पर और निफ्टी में भी 136 अंक की गिरावट रही, ये 22,399 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी, बुधवार 9 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली रही है। सेंसेक्स 379 अंक की गिरावट के साथ 73,847 के स्तर पर और निफ्टी में भी 136 अंक की गिरावट रही, ये 22,399 के स्तर पर बंद हुआ।

आईटी, मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयर सबसे ज्यादा टूटे। NSE का निफ्टी IT इंडेक्स 3% नीचे रहे। वहीं निफ्टी मेटल 2.30%, पीएसयू बैंक 2.20% और निफ्टी रियल्टी 2.00% गिरे।

RBI ने Repo Rate 25 bps घटाकर 6.0% किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार 9 अप्रैल को नीतिगत दर रीपो रेट को 0.25% घटाकर 6.0% करने का ऐलान किया। आरबीआई ने अपनी पिछली बैठक (7 फरवरी) में रेपो रेट (Repo Rate) को 25 आधार अंक घटाकर 6.25% कर दिया था। तब से अमेरिका के सख्त टैरिफ के कारण आर्थिक अनिश्चितता बढ़ गई है। इससे केंद्रीय बैंक से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई थी।

ट्रंप ने चीन पर लगाया 104% टैरिफ

अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनाव अब और ज्यादा गहरा सकता है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका बुधवार (8 अप्रैल) को पूर्वी समयानुसार रात 12:01 बजे (0401 GMT) से चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लागू करेगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। यह फैसला अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार विवाद को और बढ़ा सकता है।

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि चीन जैसी कुछ देश अमेरिका के साथ अनुचित व्यापार कर रहे हैं। हाल के हफ्तों में ट्रंप ने कई बार विदेशी देशों पर यह आरोप लगाया कि वे अमेरिकी सामान पर भारी टैक्स लगाते हैं और अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 3.47% गिरकर 31,868 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी में 1.19% की गिरावट है, ये 2,306 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग के इंडेक्स में 1.55% की गिरावट है, ये 19,815 पर कारोबार कर रहा है।
  • NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्टी निफ्टी में मामूली गिरावट है।
  • अमेरिका के डाउ जोन्स इंडेक्स में 0.84% की गिरावट रही।
  • S&P 500 इंडेक्स 1.57% और नैस्डेक कंपोजिट 2.15% गिरा।

कल सेंसेक्स 1135 अंक चढ़ा 

8 अप्रैल को सेंसेक्स 1135 अंक या 1.55% चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 374 अंक या 1.69% की तेजी रही, ये 22,535 के स्तर पर बंद हुआ है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

Sunrisers Hyderabad

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!