Breaking




SBI Credit Card यूजर्स को झटका, रिवॉर्ड पॉइंट्स में कटौती, नहीं मिलेंगे कई बड़े फायदे

Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Mar, 2025 06:11 PM

reduction in reward points of sbi card new rules applicable from 1 april 2025

SBI कार्ड ने अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रोग्राम में अहम बदलाव किए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। इन बदलावों का असर ऑनलाइन लेन-देन और यात्रा से संबंधित खरीदारी पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स पर पड़ेगा। यह बदलाव SimplyCLICK SBI कार्ड, Air India SBI...

बिजनेस डेस्कः SBI कार्ड ने अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स प्रोग्राम में अहम बदलाव किए हैं, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगे। इन बदलावों का असर ऑनलाइन लेन-देन और यात्रा से संबंधित खरीदारी पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स पर पड़ेगा। यह बदलाव SimplyCLICK SBI कार्ड, Air India SBI Platinum Credit Card और Air India SBI Signature Credit Card पर लागू होंगे।

स्विगी पर खर्च करने से कम रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे

अगर आप SimplyCLICK SBI कार्ड का इस्तेमाल करके Swiggy पर ट्रांजैक्शन करते हैं, तो अब आपको पहले के 10X रिवॉर्ड पॉइंट्स की बजाय केवल 5X रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे। हालांकि, Apollo 24X7, BookMyShow, Cleartrip, Dominos, IGP, Myntra, Netmeds और Yatra जैसी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर 10X रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते रहेंगे।

एयर इंडिया टिकट बुकिंग पर रिवॉर्ड पॉइंट्स में कटौती

SBI कार्ड ने एयर इंडिया की टिकट बुकिंग पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स में भी कमी की है। 1 अप्रैल 2025 से:

  • Air India SBI Platinum Credit Card पर हर ₹100 खर्च करने पर पहले 15 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते थे लेकिन अब केवल 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।
  • Air India SBI Signature Credit Card पर पहले हर ₹100 खर्च करने पर 30 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते थे लेकिन अब सिर्फ 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाएंगे।

कंप्लीमेंट्री इंश्योरेंस कवरेज होगा बंद

26 जुलाई 2025 से SBI कार्ड अपने एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर (₹50 लाख) और रेल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर (₹10 लाख) को बंद करने जा रहा है यानी अब कार्ड होल्डर्स को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

236/5

20.0

Lucknow Super Giants

16/2

3.0

Lucknow Super Giants need 221 runs to win from 17.0 overs

RR 11.80
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!