PSB बैंकों का रिकॉर्ड मुनाफा: SBI और PNB ने दिखाई शानदार ग्रोथ, सरकार को मिला 18,013 करोड़ का लाभ

Edited By Updated: 24 Mar, 2025 01:44 PM

sbi and pnb showed great growth government got profit of rs 18 013 crore

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) ने वित्त वर्ष 2023-24 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 33% बढ़त के साथ 27,830 करोड़ रुपए का डिविडेंड घोषित किया। इससे सरकार को 18,013 करोड़ रुपए का लाभ मिला, जो पिछले साल के 13,804 करोड़ रुपए से 30% अधिक है।

बिजनेस डेस्कः सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) ने वित्त वर्ष 2023-24 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 33% बढ़त के साथ 27,830 करोड़ रुपए का डिविडेंड घोषित किया। इससे सरकार को 18,013 करोड़ रुपए का लाभ मिला, जो पिछले साल के 13,804 करोड़ रुपए से 30% अधिक है।

रिकॉर्ड मुनाफे से बैंकों की वित्तीय स्थिति मजबूत

वित्त वर्ष 2023-24 में 12 सरकारी बैंकों ने कुल 1.41 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष के 1.05 लाख करोड़ रुपए से 34% अधिक है। सिर्फ पहले नौ महीनों में ही इन बैंकों ने 1.29 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा अर्जित कर लिया था।

SBI सबसे आगे, PNB ने सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 61,077 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल के 50,232 करोड़ रुपए से 22% अधिक है।
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का मुनाफा 228% बढ़कर 8,245 करोड़ रुपए पहुंच गया।
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 62% बढ़कर 13,649 करोड़ रुपए और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 61% बढ़कर 2,549 करोड़ रुपए हुआ।

अन्य बैंकों की शानदार ग्रोथ

  • बैंक ऑफ इंडिया – 57% बढ़त के साथ 6,318 करोड़ रुपए का मुनाफा।
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र – 56% बढ़त के साथ 4,055 करोड़ रुपए का मुनाफा।
  • इंडियन बैंक – 53% बढ़त के साथ 8,063 करोड़ रुपए का मुनाफा।

PSB बैंकों की ऐतिहासिक वापसी

2018 में 85,390 करोड़ रुपए के घाटे के बाद सरकारी बैंकों ने 2023-24 में अब तक का सबसे अधिक मुनाफा दर्ज किया है। यह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की मजबूती और वित्तीय सुधार की ऐतिहासिक वापसी का प्रतीक है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!