Breaking




इस स्टॉक पर SEBI का बड़ा एक्शन, 50% टूटकर 8.95 रुपए पर आया शेयर का भाव

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Dec, 2024 05:57 PM

sebi took a big action on this stock share price fell by 50 to rs 8 95

मिष्ठान फूड्स (Mishtann Foods) के शेयर लगातार गिरावट का सामना कर रहे हैं। बीते तीन कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 50% की गिरावट आई है। शुक्रवार 6 दिसंबर और सोमवार 9 दिसंबर को शेयर 20% निचले सर्किट पर बंद हुए। मंगलवार को भी शेयर में 10%...

बिजनेस डेस्कः मिष्ठान फूड्स (Mishtann Foods) के शेयर लगातार गिरावट का सामना कर रहे हैं। बीते तीन कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 50% की गिरावट आई है। शुक्रवार 6 दिसंबर और सोमवार 9 दिसंबर को शेयर 20% निचले सर्किट पर बंद हुए। मंगलवार को भी शेयर में 10% गिरावट रही, जिससे यह 8.95 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि कंपनी पर मार्केट रेगुलेटरी सेबी ने कड़ा एक्शन लिया है।

सेबी का कड़ा एक्शन

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मिष्ठान फूड्स और उसके प्रमोटरों पर करीब 100 करोड़ रुपए के फंड में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इसके चलते सेबी ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि मिष्ठान फूड्स ने राइट्स इश्यू से जुटाए गए 49.82 करोड़ रुपए को गलत तरीके से डायवर्ट किया है। साथ ही कंपनी पर 7 वर्षों तक पब्लिक फंड जुटाने पर रोक भी लगा दी गई है।

फर्जी आंकड़ों का खुलासा

सेबी ने यह भी पाया कि मिष्ठान फूड्स ने फर्जी संस्थाओं के जरिए बिक्री और खरीद के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। इन शेल कंपनियों का उपयोग कंपनी के प्रमोटर हितेशकुमार गौरीशंकर पटेल और उनके रिश्तेदारों से जुड़ी फंड ट्रांसफर गतिविधियों के लिए किया गया। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई।

कंपनी का पक्ष

हालांकि, मिष्ठान फूड्स ने सेबी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसकी कानूनी टीम इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

कंपनी के शेयर प्राइस

मिष्ठान्न फूड्स के शेयर की कीमत एक सप्ताह में 30% से अधिक और एक महीने में 39% से अधिक गिर गए हैं। छह महीनों में स्टॉक में 43% की गिरावट आई है और साल-दर-साल (YTD) 45% से अधिक की गिरावट आई है। इसका मार्केट कैप 964.46 करोड़ रुपए रहा। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!