Closing Bell: 808 अंक गिरकर बंद हुआ Sensex, निफ्टी 25,049 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Oct, 2024 03:35 PM

closing bell bse closed down by 808 points nifty at the level of 25 049

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 808.65 अंक की गिरावट के साथ 81,688.45 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 200.25 अंक की गिरावट रही, ये 25,049.85 के स्तर पर बंद हुआ।

बिजनेस डेस्कः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 808.65 अंक की गिरावट के साथ 81,688.45 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 200.25 अंक की गिरावट रही, ये 25,049.85 के स्तर पर बंद हुआ। 

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ स्थिति बदल गई। शुरुआती कारोबार में उनमें करीब 0.6% गिरावट आई थी लेकिन आईटी और बैंकिंग शेयरों में बढ़त के कारण सेंसेक्स और निफ्टी ने गजब की पलटी मारी। 

दोपहर 12 बजे बीएसई सेंसेक्स 811 अंक या 0.98% बढ़कर 83,307.67 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी50 इंडेक्स भी 210 अंक या 0.83% बढ़कर 25,460 पर आ गया लेकिन अगले 45 मिनट में स्थिति एक बार फिर बदल गई और शेयर बाजार में एक बार फिर मंदड़िए हावी हो गए। 12.45 बजे सेंसेक्स 234.81 अंक यानी 0.28% के साथ 82,262.29 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 56.95 अंक यानी 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 25,193.15 अंक पर आ गया।

भारतीय बाजार दो साल से अधिक समय में अपने सबसे खराब सप्ताह की ओर बढ़ रहे हैं। एफआईआई की निकासी और मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष पर बढ़ती चिंताओं के कारण इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी गिरावट रही। आज की रिकवरी के बावजूद निफ्टी और सेंसेक्स में इस हफ्ते 3.3% गिरावट है जो जून 2022 के बाद से उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। इसकी सबसे बड़ी वजह गुरुवार को आई गिरावट है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!