गोल्ड खरीदने वालों को झटका, आज फिर से चढ़ गए दाम, जानें 10 ग्राम Gold Rate

Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 Nov, 2024 04:14 PM

shock to gold buyers prices have gone up again today

पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। राहत के बाद आज फिर से सोने की खरीदारी करने वालों को झटका लगा है। आज (18 नवंबर) सोने-चांदी की कीमतों में भारी बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार,...

बिजनेस डेस्कः पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। राहत के बाद आज फिर से सोने की खरीदारी करने वालों को झटका लगा है। आज (18 नवंबर) सोने-चांदी की कीमतों में भारी बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 866 रुपए बढ़कर 74,605 रुपए हो गया है, जबकि इससे पहले यह 73,739 रुपए प्रति दस ग्राम था। इसी तरह, चांदी भी 1,844 रुपए की बढ़त के साथ 88,947 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो पहले 87,103 रुपए थी। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई दर्ज किया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,460 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,310 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76,310 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,310 रुपए है। 

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें 

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!