सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी के बीच निवेशकों की रुचि अब चांदी की ओर, 1.25 लाख तक जाने की उम्मीद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 22 Feb, 2025 10:34 AM

silver price can reach up to rs 1 25 lakh in a year

सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी के बीच निवेशकों की रुचि अब चांदी की ओर बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी की मौजूदा कीमत करीब ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम है और इसमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी के बीच निवेशकों की रुचि अब चांदी की ओर बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी की मौजूदा कीमत करीब ₹1,00,000 प्रति किलोग्राम है और इसमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

सोने के मुकाबले चांदी का अनुपात

DSP म्यूचुअल फंड के प्रोडक्ट्स और मार्केट स्ट्रेटेजीस्ट साहिल कपूर के मुताबिक, सोने के मुकाबले चांदी की कीमत का अनुपात अभी सबसे निचले स्तर 0.01 पर है। इसका सबसे ऊंचा स्तर 0.06 था। ये अनुपात बताता है कि सोने के मुकाबले चांदी कितनी सस्ती या महंगी है यानी आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आ सकती है।

कीमतों में तेजी की उम्मीद क्यों?

आमतौर पर एक औंस सोने की कीमत के बराबर चांदी के 60 से 70 औंस लगते है लेकिन अभी एक औंस सोना खरीदने के लिए 10 औंस चांदी चाहिए। विश्लेषकों का कहना है कि इससे चांदी की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद बढ़ गई है। कपूर ने कहा कि सोने की कीमतों में हाल ही में आई तेजी के बाद, शॉर्ट टर्म में चांदी खरीदने में ज्यादा सुरक्षा है।

इस साल कितनी बढ़ोतरी?

2025 में अब तक चांदी की कीमत में 13.3% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सोने में 11.77% की। हालांकि पिछले तीन सालों में मुनाफे के लिहाज से चांदी पीछे रही है। इस दौरान डॉलर के हिसाब से सोने ने करीब 54% का रिटर्न दिया। वहीं, चांदी ने लगभग 37% का मुनाफा दिया है। गुरुवार को चांदी की कीमत एक लाख रुपए प्रति के पार चली गई थी। हालांकि शुक्रवार को इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली।

क्या फीकी होगी सोने की चमक?

बुधवार को सोने की कीमत एक औंस के लिए 2,947.11 डॉलर पर पहुंच गई थी, जो अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से महंगाई बढ़ने की आशंका गहरा गई है। इसके चलते सोना सुरक्षित निवेश के तौर पर और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। हालांकि कीमतें और बढ़ सकती हैं लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि उसमें तेजी थोड़ी कम रह सकती है।

क्या निवेश करना चाहिए?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के बुलियन एनालिस्ट मानव मोदी कहते हैं कि निकट भविष्य में चांदी में और बढ़ोतरी की गुंजाइश है। निवेशक किसी भी गिरावट पर इसे खरीद सकते हैं। मानव का कहना है कि अगले साल चांदी 1.1 लाख से 1.25 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। इस मेटल पर औसतन 20% का रिटर्न है। हालांकि चांदी से रिटर्न ज्यादा हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट रिटेल निवेशकों को इसकी अस्थिरता से सावधान रहने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी सोने से 2.5 गुना ज्यादा अस्थिर है।
 

Related Story

Trending Topics

United States

176/6

20.0

South Africa

194/4

20.0

South Africa win by 18 runs

RR 8.80
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!