mahakumb

Silver cross 1 lakh mark: 1,00,000 के पार पहुंचा चांदी का रेट, सोने के भी चढ़े भाव, जानें 22k और 24k Gold की कीमत

Edited By jyoti choudhary,Updated: 14 Feb, 2025 05:25 PM

silver rate crossed 1 00 000 gold prices also increased

पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड के दाम में 600 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इससे पहले एक दिन में यह 700 रुपए सस्ता हो गया था। आज, 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के मौके पर भी सोने...

बिजनेस डेस्कः पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड के दाम में 600 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इससे पहले एक दिन में यह 700 रुपए सस्ता हो गया था। आज, 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के मौके पर भी सोने की कीमतों में तेजी जारी है। 24 कैरेट गोल्ड 110 रुपए महंगा होकर 87,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

MCX पर सोने का वायदा भाव 86000 को पार कर गया है जबकि चांदी का वायदा भाव 97,531 रुपए प्रति किग्रा है।

         PunjabKesari

चांदी की क्या है स्थिति

वैलेंटाइन्स डे को चांदी एक बार फिर 1 लाख रुपए के पार पहुंच गई। आज यह प्रति किग्रा 1 हजार रुपए महंगी हुई है। इससे पहले 5 फरवरी को 1 हजार रुपए महंगा होने के बाद लगातार इसके भाव स्थिर थे और अब आज यह 1 हजार रुपए महंगी हुई है। दिल्ली में फिलहाल चांदी 1,00,500 रुपए प्रति किग्रा के भाव पर है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में प्रति किग्रा 1,08,000 रुपए में बिक रही है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 87310 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 80050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत

आज मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 79900 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 87160 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में भाव

भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79950 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 87210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!