स्पॉट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 75,996 के स्तर और निफ्टी 22,959 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Feb, 2025 03:33 PM

spot market closed bse closed at 75 996 level

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 17 फरवरी को सेंसेक्स 57 अंक की तेजी के साथ 75,996 के स्तर पर और निफ्टी 30 अंक की बढ़त के साथ 22,959 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 17 फरवरी को सेंसेक्स 57 अंक की तेजी के साथ 75,996 के स्तर पर और निफ्टी 30 अंक की बढ़त के साथ 22,959 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.74% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.16% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.083% की तेजी रही।
  • 14 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,294.69 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,363.87 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 14 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.37% की गिरावट के साथ 44,546 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.0072% गिरकर 6,114 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.41% चढ़ा।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार यानी 14 फरवरी को सेंसेक्स 199 अंक की गिरावट के साथ 75,939 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 102 अंक की गिरावट थी, ये 22,929 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1522 अंक गिरकर 45,411 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.40% की गिरावट थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!