मार्केट ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 79,243 के लेवल पर, Nifty 24044 के स्तर पर बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Jun, 2024 03:39 PM

nifty touched a new peak closed at 24 044

शेयर बाजार में आज यानी 27 जून को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,013 और निफ्टी ने 23,966 का हाई बनाया। अभी सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब...

मुंबईः शेयर बाजार ने आज यानी 27 जून को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 79,000 और निफ्टी 24,000 के पार निकला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 568 अंकों के उछाल के साथ 79,243 के स्तर और निफ्टी 175 अंक की बढ़त के साथ 24,044 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी है। इससे पहले शेयर बाजार ने 25 और 26 जून को भी ऑल टाइम हाई बनाया था।

बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 129 अंकों के आसपास की गिरावट लेकर 78,544 के लेवल पर चल रहा था। निफ्टी भी 40 अंकों के करीब गिरावट के साथ 23,831 पर चल रहा था। UltraTech Cement, Grasim Industries, JSW Steel, Dr Reddy's Labs निफ्टी पर लाभ दर्ज कर रहे थे, वहीं Shriram Finance, SBI Life Insurance, HCL Technologies, TCS में गिरावट आई थी।

एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में आज गिरावट है। जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट है। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग 2% नीचे कारोबार कर रहा है।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने बुधवार को ₹3,535.43 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹5,103.67 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली। डाउ जोन्स में 0.04% की तेजी रही थी। वहीं नैस्डैक 0.49% और S&P 500 इंडेक्स 0.16% की बढ़त के साथ बंद हुए।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम रिपोर्ट

इससे पहले कल यानी 26 जून को शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स 620 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 78,674 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की तेजी रही। ये 23,868 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,759 और निफ्टी ने 23,889 का स्तर छुआ। वहीं कल यानी 25 जून को भी सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!