शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 145 अंक मजबूत और निफ्टी में 25,000 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Aug, 2024 01:24 PM

stock market boom bse gains 145 points and nifty crosses 25 000

शेयर बाजार में आज 27 अगस्त को हरे निशान पर कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स आज 161 अंक की तेजी के साथ 81,859 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 42 अंक की तेजी है, ये 25,053 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः शेयर बाजार में आज 27 अगस्त को हरे निशान पर कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स आज 161 अंक की तेजी के साथ 81,859 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 42 अंक की तेजी है, ये 25,053 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 में तेजी और 15 में गिरावट है। फार्मा और IT में शेयरों खरीदारी देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.14% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.27% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.40% और कोरिया के कोस्पी 0.35% गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 26 अगस्त को ₹483.36 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹1,870.22 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 26 अगस्त को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.16% चढ़कर 41,240 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.85% गिरा, ये 17,725 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.32% की गिरावट के साथ 5,616 के स्तर पर बंद हुआ।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 26 अगस्त को सेंसेक्स 611 अंक की तेजी के साथ 81,698 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 187 अंक की तेजी रही, ये 25,010 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी और 17 में गिरावट थी। PSU बैंक और निफ्टी मीडिया छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!