Closing Bell: सपाट बंद हुए बाजार, Sensex 79,648 और Nifty 24,347 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Aug, 2024 03:39 PM

stock market bse fell by 153 points nifty is trading at 24 345

भारतीय शेयर बाजारों के लिए सोमवार (12 अगस्त) को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के डर के बीच बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स-निफ्टी आधा-आधा पर्सेंट नीचे गिरे। वहीं कारोबार के अंत में बाजार स्पॉट बंद हुआ। सेंसेक्स 56 अंक गिरकर 79,648 और निफ्टी में 20...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजारों के लिए सोमवार (12 अगस्त) को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के डर के बीच बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स-निफ्टी आधा-आधा पर्सेंट नीचे गिरे। वहीं कारोबार के अंत में बाजार स्पॉट बंद हुआ। सेंसेक्स 56 अंक गिरकर 79,648 और निफ्टी में 20 अंकों की गिरावट देखी, ये 24,347 के स्तर पर बंद हुआ।

अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में से 8 में गिरावट और 2 में तेजी है। अडानी टोटल गैस, अडानी एनर्जी सॉल्यूशं और अडानी विल्मर में 3% से ज्यादा की गिरावट है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में भी करीब 1% की गिरावट है। अडानी ग्रीन एनर्जी और अंबुजा सीमेंट करीब 1% की तेजी है।

हिंडनबर्ग ने शनिवार को जारी अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडानी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है। आरोप है कि इन फंड्स का इस्तेमाल अडानी ग्रुप के शेयरों के दामों में तेजी लाने के लिए किया गया था।

एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग में 0.31% की गिरावट के साथ 17,036 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.013% गिरा है और कोरिया के कोस्पी में 1.07% की तेजी है।
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.13% चढ़कर 39,497 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 0.51% चढ़ा, ये 16,745 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.47% की तेजी के साथ 5,344 के स्तर पर बंद हुआ।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 9 अगस्त को ₹406.72 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने भी ₹3,979.59 करोड़ के शेयर खरीदे। यानी, विदेशी निवेशक ने पिछले हफ्ते के आखिरी दिन खरीदारी की थी।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी 9 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 819 अंक की तेजी के साथ 79,705 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 250 अंक की बढ़त रही, ये 24,367 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!