Stock Market Closing: रिकॉर्ड हाई छूने के बाद मजबूत बंद हुए बाजार, निफ्टी 25,000 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Aug, 2024 03:36 PM

stock market closing markets closed strong after touching

भारतीय स्टॉक मार्केट ने 1 अगस्त यानी गुरुवार को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान Sensex ने 82,129 और Nifty ने 25,078 का स्तर छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ 81,867 और निफ्टी 52 अंक अछला, ये 25,004  के स्तर पर बंद...

मुंबईः भारतीय स्टॉक मार्केट ने 1 अगस्त यानी गुरुवार को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान Sensex ने 82,129 और Nifty ने 25,078 का स्तर छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ 81,867 और निफ्टी 59 अंक अछला, ये 25,010  के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली। आज ऑटो, मेटल और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा तेजी रही।

PunjabKesari

आज एशियाई बाजारों में गिरावट

  • एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 2.58% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.36% की गिरावट है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26% की गिरावट है।
  • सीगल इंडिया लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO में 5 अगस्त तक बिडिंग कर सकेंगे। 8 अगस्त को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
  • एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के IPO के सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यह इश्यू टोटल 4.46 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसका आज GMP 25% दिखा रहा है।
  • 31 जुलाई को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.24% चढ़कर 40,842 पर बंद हुआ। NASDAQ 2.64% की बढ़त के साथ 17,599 पर बंद हुआ। S&P500 में 1.58% की तेजी रही।

PunjabKesari

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी बुधवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 285 अंक की बढ़त के साथ 81,741 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 93 अंक की तेजी रही। ये 24,951 के स्तर पर बंद हुआ था।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!