बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 280 अंक गिरकर 80,148 के लेवल पर बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Jul, 2024 03:43 PM

market decline bse fell 280 points and closed at 80 148 level

बजट के अगले दिन आज यानी 24 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 280 अंक की गिरावट के साथ 80,148 के स्तर पर जबकि निफ्टी 40 अंक टूटा, ये 24,438 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः बजट के अगले दिन आज यानी 24 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 280 अंक की गिरावट के साथ 80,148 के स्तर पर जबकि निफ्टी 65 अंक टूटा, ये 24,413 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिली। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 तेजी देखने को मिली। 

गिरावट के साथ कारोबार कर रहे एशियाई बाजार

  • एशियाई बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई में 0.22% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.67% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 23 जुलाई को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.14% गिरकर 40,358 पर बंद हुआ। NASDAQ 0.057% गिरकर 17,997 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.16% की गिरावट रही।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 24 जुलाई को ₹2,975.31 करोड़ के शेयर बेचें। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,418.82 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

बजट में सरकार ने शार्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स में बदलाव किया है। इससे कल सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,278 अंक गिरकर 79,224 पर पहुंच गया था। हालांकि, बाद में रिकवरी देखने को मिली ये 73 अंक की गिरावट के साथ 80,429 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी भी बजट स्पीच के दौरान 435 अंक गिरकर 24,074 पर पहुंच गया था। मार्केट बंद होने के पहले इसने भी रिकवरी कर ली और 30 अंक की गिरावट के साथ 24,479 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी, 29 में गिरावट रही। एक में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!