Closing Bell: बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1330 अंक चढ़ कर 80,436 पर बंद

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Aug, 2024 03:34 PM

stormy rise in the market bse closed at 80 436 up 1330 points

शेयर बाजार में आज हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (16 अगस्त) को तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1353 अंकों की तेजी के साथ 80,458 के स्तर, वहीं निफ्टी में भी 397 अंक की तेजी रही, ये 24,541 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (16 अगस्त) को तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1330 अंकों की तेजी के साथ 80,436 के स्तर, वहीं निफ्टी में भी 397 अंक की तेजी रही, ये 24,541 के स्तर पर बंद हुआ। 

निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में तेजी और 2 में गिरावट है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी और 1 शेयर में गिरावट है।

IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% की तेजी

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% की तेजी है। ऑटो, मीडिया, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल और हेल्थ केयर समेत सभी सेक्टरों में भी तेजी दिखाई दे रही है।

एशियाई बाजारों में तेजी: जापान का शेयर बाजार 2.92% चढ़ा

  • एशियाई बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में 2.92% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.73% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.092% की तेजी है। कोरिया के कोस्पी में भी 1.79% की तेजी देखने को मिल रही है।
  • अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.39% बढ़कर 40,563 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 2.34% चढ़ा, ये 17,594 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 1.61% बढ़कर 5,543 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 14 अगस्त को ₹17,565 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹12,269 करोड़ के शेयर खरीदे। यानी, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को बिकवाली की थी। कल गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के चलते बाजार बंद रहा था।

बुधवार को बाजार में रही थी गिरावट

शेयर बाजार कल गुरुवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के चलते बंद रहा था। इससे पहले बाजार में बुधवार (14 अगस्त) को तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 150 अंकों की तेजी के साथ 79,065 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में सिर्फ 4 अंक की तेजी रही थी। ये 24,143 के स्तर पर बंद हुआ था।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 में तेजी और 26 में गिरावट रही थी। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी और 14 शेयरों में गिरावट रही थी।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!