Zomato पर चला टैक्स रेगुलेटर का चाबुक, मिला ₹9.45 करोड़ का GST नोटिस

Edited By jyoti choudhary,Updated: 01 Jul, 2024 04:45 PM

tax regulator cracks down on zomato gets gst notice of 9 45 crore

ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कंपनी पर पूरे 9.45 करोड़ रुपए का तगड़ा जुर्माना लगा है। कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के कमर्शियल टैक्स (ऑडिट) के सहायक आयुक्त ने पूरे 9.45 करोड़ रुपए...

बिजनेस डेस्कः ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो पर बड़ी कार्रवाई की गई है। कंपनी पर पूरे 9.45 करोड़ रुपए का तगड़ा जुर्माना लगा है। कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के कमर्शियल टैक्स (ऑडिट) के सहायक आयुक्त ने पूरे 9.45 करोड़ रुपए का जीएसटी नोटिस थमाया है। 

किसने दिया फूड डिलीवरी एग्रीगेटर को टैक्स नोटिस

रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के टैक्स रेगुलेटर ने कंपनी को 5.01 करोड़ रुपए का जीएसटी डिमांड नोटिस दिया है। वहीं इस पर 3.93 करोड़ रुपए का ब्याज और 50.19 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ऐसे में यह कुल रकम 9.45 करोड़ रुपए के आसपास बैठती है। जोमैटो को यह नोटिस वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कर्नाटक के टैक्स विभाग की तरफ से दिया गया है।

कंपनी नोटिस के खिलाफ करेगी अपील

जोमैटो को यह टैक्स नोटिस 29 जून 2024 को मिला है। कंपनी को यह टैक्स नोटिस डिमांड ऑर्डर इनपुट टैक्स क्रेडिट पर अधिक मुनाफे और उसपर लगने वाले ब्याज और जुर्माने के संबंध में जारी है। यह नोटिस वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जारी किया गया है। नोटिस मिलने के बाद जोमैटो ने मामले पर बयान दिया है। कंपनी ने कहा है कि हमारा मानना है कि हमारे पास मेरिट बेसिस पर एक बेहद मजबूत केस है। ऐसे में हम उचित अथॉरिटी के सामने कर्नाटक टैक्स अथॉरिटी के इस टैक्स नोटिस के खिलाफ अपील करेंगे।

पहले भी मिल चुका है जोमैटो को नोटिस

इससे पहले भी जोमैटो को टैक्स नोटिस मिल चुका है। कंपनी को साल 2021 में ग्रुरुग्राम के केंद्रीय माल और सेवा कर के अतिरिक्त आयुक्त की तरफ से नोटिस मिला था। उस समय कंपनी को कुल 11.82 करोड़ रुपए का नोटिस प्राप्त हुआ था। उस समय भी कंपनी ने आदेश के खिलाफ अपील की थी। वहीं मार्च 2024 में जोमैटो को कर्नाटक टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से 23.26 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया गया था।
 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!