Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Nov, 2024 11:06 AM
![the impact of the market decline was also seen on mutual funds](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_11image_11_04_076474128market-ll.jpg)
बीते डेढ़ महीने में शेयर बाजार लगातार गिरावट का सामना कर रहा है। सेंसेक्स अपने 85,922 के ऑल-टाइम हाई से गिरकर 19 नवंबर को 77,578.38 पर और निफ्टी 26,166 के उच्चतम स्तर से गिरकर 23,518.50 पर पहुंच गया है। इस गिरावट से निवेशकों को 48.5 लाख करोड़ रुपए...
बिजनेस डेस्कः बीते डेढ़ महीने में शेयर बाजार लगातार गिरावट का सामना कर रहा है। सेंसेक्स अपने 85,922 के ऑल-टाइम हाई से गिरकर 19 नवंबर को 77,578.38 पर और निफ्टी 26,166 के उच्चतम स्तर से गिरकर 23,518.50 पर पहुंच गया है। इस गिरावट से निवेशकों को 48.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: Gold Loan पर RBI की सख्ती: अब हर महीने करना होगा EMI भुगतान, जल्द लागू होंगे नए नियम
म्यूचुअल फंड्स में भी दिखा असर
शेयर बाजार की गिरावट ने म्यूचुअल फंड्स को भी प्रभावित किया है। एनर्जी, पावर, PSU, इंफ्रास्ट्रक्चर, मिडकैप और स्मॉल कैप फंड्स में बीते डेढ़ महीने में 0.82% से 12.42% तक की गिरावट दर्ज हुई है। ऑटो सेक्टर के फंड्स को सबसे अधिक नुकसान हुआ है, जिसमें पिछले एक महीने में 12.42% नेगेटिव रिटर्न मिला है।
एनर्जी और पावर फंड्स को हुआ इतना नुकसान
एनर्जी और पावर सेक्टर के फंड्स और PSU फंड्स में 8.50 से 8.49 प्रतिशत का नेगेटिव रिटर्न मिला। इसी टाइम पीरियड में इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में 8.29 प्रतिशत का नेगेटिव रिटर्न मिला। मिडकैप फंड और लार्ज एंड मिडकैप फंड ने इसी टाइम ड्यूरेशन में 7.73% और 7.14% का नेगेटिव रिटर्न दिया। स्मॉल कैप फंड ने 7.07% का नेगेटिव रिटर्न दिया, इसके बाद मल्टी कैप फंड का स्थान रहा, जिसने पिछले एक महीने में 7% का नेगेटिव रिटर्न दिया। अगर टेक सेक्टर के फंड्स की बात करें तो इसमें केवल 3.45 प्रतिशत का नेगेटिव रिटर्न देखने का मिला है।
यह भी पढ़ें: why Gold price hike: एक सप्ताह के High Level पर पहुंचा सोना, इन कारणों से कीमतों में आई तेजी
गिरावट के बाद बाजार में हल्की रिकवरी
लगातार सात दिनों की गिरावट के बाद, मंगलवार 19 नवंबर को बाजार में थोड़ी रिकवरी हुई। सेंसेक्स 239.38 अंकों की बढ़त के साथ 77,578.38 पर और निफ्टी 64.70 अंक बढ़कर 23,518.50 पर बंद हुआ।