रिकॉर्ड हाई तेजी के बाद फ्लैट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 80,716 और निफ्टी 24,613 के लेवल पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Jul, 2024 03:36 PM

the market closed flat after a record high rally

निफ्टी ने आज यानी 16 जुलाई को लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान इसने 24,650 का स्तर छुआ। अभी ये करीब 50 अंक की तेजी 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स में भी करीब 100 अंक की बढ़त है। ये 80,600 के स्तर...

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी, मंगलवार (16 जुलाई) को 80,898 और निफ्टी 24,661 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 51 अंक उछलकर 80,716 के स्तर और निफ्टी 26 अंक चढ़कर 24,613 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.45% की तेजी है। हालांकि हांगकांग के हैंगसेंग में 1.37% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.21% की गिरावट है।
सोमवार को अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ जोंस 210 (0.53%) अंक चढ़कर 40,211 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 74 (0.40%) अंक बढ़कर 18,472 पर बंद हुआ था।

कल भी निफ्टी ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 15 जुलाई को भी निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान इसने 24,635 का स्तर छुआ था। हालांकि इसके बाद ये थोड़ा नीचे आया और 84 अंक चढ़कर 24,586 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में भी 145 अंक की बढ़त रही। ये 80,664 के स्तर पर बंद हुआ। ये इसका ऑल टाइम क्लोजिंग हाई है। आज बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी रही थी। इससे पहले शुक्रवार यानी 12 जुलाई को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।

Related Story

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!