तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 77301 के स्तर जबकि निफ्टी 23,500 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 18 Jun, 2024 03:35 PM

the market closed with gains bse at 77301 while

यर बाजार आज यानी 18 जून को हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 308 अंकों की बढ़त के साथ 77,301 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 92 अंकों की बढ़त रही, ये 23,557 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार आज यानी 18 जून को हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 308 अंकों की बढ़त के साथ 77,301 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 92 अंकों की बढ़त रही, ये 23,557 के स्तर पर बंद हुआ। 

कारोबार के दौरान शेयर बाजार ने आज नया ऑल टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 374 अंक चढ़कर 77,366 का स्तर छुआ। वहीं निफ्टी भी 23,579 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। 

आज के कारोबार में IT और एनर्जी शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.83% चढ़ा है। बैंक और रियल्टी इंडेक्स में भी करीब आधा फीसदी की तेजी है। मीडिया, मेटल और फार्मा इंडेक्स में गिरावट है। ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर भी नीचे हैं।

बाजार में तेजी के कारण

  • अमेरिकी बाजार सोमवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। डॉओ जोन्स 0.49% की तेजी के साथ 38,778 पर बंद हुआ। वहीं S&P भी 0.77% चढ़कर 5,473 पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में खरीदारी और 8 में बिकवाली है। वहीं निफ्टी 50 के 40 शेयरों में खरीदारी और 10 शेयरों में बिकवाली है।
  • ज्यादातर सेक्टर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। IT में 0.83% की तेजी रही। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.65% और मेटल 0.59% ऊपर है।

लगातार 3 दिन बंद था बाजार

इससे पहले लगातार 3 दिन बाजार बंद रहा था। शनिवार और रविवार के अलावा सोमवार को बकरीद पर भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ था। वहीं इससे पहले शुक्रवार को 14 जून को भी निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

कारोबार के दौरान इसने 23,490 को स्तर छुआ था। हालांकि, इसके बाद निफ्टी थोड़ा नीचे आया और 66 अंक की बढ़त के साथ 23,465 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में 181 अंक की तेजी रही, ये 76,992 के स्तर पर बंद हुआ था।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!