Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार में, सेंसेक्स 81,611 और Nifty 24,998 पर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Oct, 2024 03:34 PM

the market closed with gains bse at 81 611 and nifty at 24 998

सेंसेक्स आज यानी 10 अक्टूबर को 144 अंक की तेजी के साथ 81,611 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 16 अंक की तेजी रही, ये 24,998 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी 10 अक्टूबर को 144 अंक की तेजी के साथ 81,611 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 16 अंक की तेजी रही, ये 24,998 के स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने ₹4,562.71 करोड़ के शेयर बेचे

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.30% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.53% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.73% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • 9 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 1.03% चढ़कर 42,512 पर और नैस्डैक 0.60% चढ़कर 18,291 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.71% बढ़कर 5,792 पर बंद हुआ।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 9 अक्टूबर को ₹4,562.71 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,508.61 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 9 अक्टूबर को सेंसेक्स 167 अंक की गिरावट के साथ 81,467 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 31 अंक की गिरावट रही, ये 24,981 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, BSE स्मॉल कैप 670 अंक चढ़कर 56,110 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट और 19 में तेजी थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!