Breaking




Gold की कीमत को लेकर बड़ी खबर, आने वाले समय में और बढ़ेगी वैल्यू

Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Mar, 2025 03:32 PM

the value of gold will increase further in the coming times

सोना हमेशा से एक मजबूत निवेश विकल्प माना गया है लेकिन आने वाले समय में इसकी वैल्यू और अधिक बढ़ सकती है। खुद देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का मानना है कि आने वाले वर्षों में सोना एक महत्वपूर्ण एसेट क्लास के रूप में और भी प्रासंगिक...

बिजनेस डेस्कः सोना हमेशा से एक मजबूत निवेश विकल्प माना गया है लेकिन आने वाले समय में इसकी वैल्यू और अधिक बढ़ सकती है। खुद देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का मानना है कि आने वाले वर्षों में सोना एक महत्वपूर्ण एसेट क्लास के रूप में और भी प्रासंगिक (Relevance) होगा। उन्होंने IGPC-IIMA वार्षिक स्वर्ण और स्वर्ण बाजार सम्मेलन 2025 में कहा कि सोना न केवल मूल्य के रूप में, बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक और पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन के लिए भी महत्वपूर्ण बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि जब तक कि दुनिया मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक गैर-प्रणाली से अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक प्रणाली तक पहुंचने में सक्षम नहीं हो जाती, तब तक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में सोने का महत्व बना रहेगा।

2 साल से डबल डिजिट रिटर्न

पिछले तीन महीनों में सोने का मूल्य 200 डॉलर प्रति औंस या आठ प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2,860 डॉलर प्रति औंस हो गया है। नागेश्वरन ने यह भी उम्मीद जताई कि भारत अपने पास मौजूद सोने की परिसंपत्तियों को उत्पादक रूप से उपयोग करने के तरीके खोजेगा।

2025 में भी बढ़ेंगे भाव

2023 और 2024 में सोने की कीमतों में वृद्धि जारी रही। खास बात है कि इन दोनों वर्षों में गोल्ड ने डबल डिजिट ग्रोथ दिखाई। 2023 में जहां 13% तो 2024 में गोल्ड ने 27% का रिटर्न दिया। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के जानकारों की मानें तो 2025 में गोल्ड का यह जबरदस्त परफॉर्मेंस अच्छा रह सकता है।

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस यूबीएस ने दावा किया है कि 2025 के आखिरी तक सोने के दाम 2900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं, जबकि गोल्डमैन सेस और सिटी ग्रुप ने कहा कि यह आंकड़ा 3000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!