Breaking




गिरते बाजार में इस शेयर ने पकड़ी रफ्तार, ब्रोकरेज बोले- अब भी है खरीदने का मौका

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Apr, 2025 05:12 PM

this stock gained momentum in the falling market brokerage said

गिरते हुए शेयर बाजार के बीच SBI लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। कंपनी के मजबूत Q4FY25 नतीजों के बाद इसके शेयरों में 9.5% का उछाल आया और ये ₹1,763 तक पहुंचे। ब्रोकरेज कंपनियां इस शेयर पर bullish नजर आ रही हैं और लंबी अवधि के लिए...

बिजनेस डेस्कः गिरते हुए शेयर बाजार के बीच SBI लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। कंपनी के मजबूत Q4FY25 नतीजों के बाद इसके शेयरों में 9.5% का उछाल आया और ये ₹1,763 तक पहुंचे। ब्रोकरेज कंपनियां इस शेयर पर bullish नजर आ रही हैं और लंबी अवधि के लिए इसे खरीदने की सलाह दे रही हैं। 

कारोबार के दौरान शेयर 9.5% उछलकर ₹1,763 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। यह शेयर 5.15% की बढ़त के साथ ₹1,691 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि BSE सेंसेक्स में 0.74% की गिरावट देखी गई।

ब्रोकरेज हाउस बुलिश

कंपनी के नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज फर्म्स ने स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग दी है:

  • Motilal Oswal ने शेयर पर ₹2,000 का टारगेट प्राइस देते हुए इसे लॉन्ग टर्म के लिए खरीदने की सलाह दी है। फर्म ने 15% APE और 17% VNB CAGR ग्रोथ का अनुमान जताया है।
  • Nuvama Institutional Equities ने ₹1,890 का टारगेट प्राइस तय किया है और BUY रेटिंग को बरकरार रखा है।
  • Antique Stock Broking ने रेटिंग को HOLD से BUY में अपग्रेड किया है और टारगेट ₹1,900 रखा है।

स्टॉक का प्रदर्शन

SBI लाइफ के शेयर अपने 52-वीक हाई ₹1,935 से अब भी करीब 17% नीचे हैं। हालांकि, पिछले 1 महीने में स्टॉक 8.68%, तीन महीने में 17.38% और एक साल में 17.13% चढ़ चुका है। दो साल में इसने 53.13% का रिटर्न दिया है।

Q4FY25 नतीजों की झलक

कंपनी का Q4FY25 में शुद्ध मुनाफा ₹813.51 करोड़ रहा, जो पिछले साल से लगभग समान है। हालांकि, प्रीमियम आय में 5% की गिरावट और निवेश आय में ₹1,040.8 करोड़ के घाटे ने नतीजों को प्रभावित किया। इस दौरान APE 2.25% बढ़कर ₹5,450 करोड़ रहा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!