चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश में कितना है सोने का भाव? यहां मिलता है सस्ता सोना

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Sep, 2024 12:07 PM

what is the price of gold in china pakistan and bangladesh

सोना हमेशा से एक सुरक्षित निवेश के रूप में जाना जाता है और इसके दाम वैश्विक स्तर पर अलग-अलग हो सकते हैं। भारत में सोने का दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के पड़ोसी देशों में सोने की कीमतें कितनी हैं? हमारे...

बिजनेस डेस्कः सोना हमेशा से एक सुरक्षित निवेश के रूप में जाना जाता है और इसके दाम वैश्विक स्तर पर अलग-अलग हो सकते हैं। भारत में सोने का दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के पड़ोसी देशों में सोने की कीमतें कितनी हैं? हमारे पड़ोसी देशों में म्यांमार को छोड़कर बाकी में सोने की कीमत कम है। पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में सोने की कीमतें भारत से कम हैं।

भारत में सोने का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का औसत दाम लगभग 67,700 रुपए है, जबकि भारत में यह करीब 71,500 रुपए है। इस प्रकार भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार से लगभग 3800 रुपए प्रति 10 ग्राम अधिक है।

यह भी पढ़ेंः Gold price today: सोने की चाल सुस्त, चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आज का ताजा भाव

पड़ोसी देशों में सोने की कीमतें

  • चीन: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना – 67,737 रुपए
  • पाकिस्तान: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना – 68,272 रुपए
  • श्रीलंका: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना – 68,281 रुपए
  • नेपाल: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना – 68,292 रुपए
  • बांग्लादेश: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना – 68,297 रुपए
  • म्यांमार: 10 ग्राम 24 कैरेट सोना – 1,02,138 रुपए

यह भी पढ़ेंः 78 लाख EPS Pensioners के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी से किसी भी बैंक से निकाल सकते हैं पेंशन

भारत में सोने की मांग

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में अधिक हैं लेकिन इसके बावजूद देश में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारत में सोने की खपत 850 टन तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 13% अधिक है। 

यह भी पढ़ेंः McDonald ने बदली स्‍ट्रैटेजी, मिलेगा अनाज से बनाए गए ‘बन’ वाला बर्गर, किसानों को होगा लाभ

सोना आयात 

2023-24 में भारत ने 3.8 लाख करोड़ रुपए का सोना आयात किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30% अधिक है। भारत का प्रमुख सोना आपूर्तिकर्ता स्विट्जरलैंड है, इसके बाद यूएई और दक्षिण अफ्रीका का स्थान आता है। इस साल की दूसरी छमाही में सोने की मांग में 40% तक की वृद्धि का अनुमान है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!