नताशा शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला के प्रचार हेतु खरड़ विधानसभा में किया डोर टू डोर प्रचार

Edited By Deepender Thakur,Updated: 28 May, 2024 08:18 PM

distributed justice papers of congress party

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सोशल मिडिया विभाग प्रभारी एवं पंजाब ऑब्जर्वर नताशा शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला जी के प्रचार हेतु खरड़ विधानसभा में डोर टू डोर प्रचार किया और कांग्रेस पार्टी के न्याय...

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सोशल मिडिया विभाग प्रभारी एवं पंजाब ऑब्जर्वर नताशा शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री विजय इंदर सिंगला जी के प्रचार हेतु खरड़ विधानसभा में डोर टू डोर प्रचार किया और कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र बांटे। इस वक्त उनके साथ विजय इंदर सिंगला जी की धर्मपत्नी दीपा सिंगला, मोहाली जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, रिसर्च विभाग प्रमुख अरुण बंसल, जसविंदर जस्सी और अन्य मौजूद रहे। नताशा शर्मा ने कहा की आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की मेहनती और उत्साही टीम से मिलकर और उनके साथ प्रचार कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। 

 

 

नताशा शर्मा ने कहा की भाजपा सरकार की व्याख्या दस साल सब बेहाल के साथ की जा सकती है। इस सरकार ने पंजाब के अन्नदाता किसानो को अनंत यातनाएं दी। महीनों तक किसानो के खिलाफ अभियान चलाया। हमारे अन्नदाता को खालिस्तानी और देशद्रोही तक कहा। ये न सिर्फ किसानो का बल्की पूरे पंजाब का अपमान है। नताशा शर्मा ने कहा की महिला सुरक्षा और नारी सम्मान के मुद्दे पर मोदी सरकार बिलकुल विफल रही है। भाजपा के नेता महिला अत्याचार के जघन्य अपराधों में लिप्त पाए गए और भाजपा ने उनपर कारवाई करने के बजाय बचाव किया और उन्ही के परिवार में लोकसभा टिकट तक दिए।

 

आज देश की महिलाए बेतहाशा महंगाई से जूझ रही है। रसोई का पूरा गणित गड़बड़ हो गया है। कांग्रेस सरकार के दौरान 400 में मिलने वाला रसोई गैस सिलिंडर आज 1100 तक पहुंच गया है फिर भी मोदी जी चुप है। बुनियादी मुद्दों को छोड़ भाजपा जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। इनका असली मकसद संविधान को खत्म करने का है और इसीलिए मोदी जी 400 पार का नारा लगा रहे है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!