सिर्फ 2 घंटे और फुल हो गईं  एसडी कॉलेज की सभी सीटें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jul, 2017 04:32 PM

sd college chandigarh all seats full

पंजाब विश्वविद्यालय से एफिलिएटिड शहर के सभी कालेजों व इवनिंग स्टडीज विभाग में सेंट्रलाइज्ड बीकॉम एडमिशन के लिये आज यूटी पूल की जनरल कैटेगरी के लिये कौंसलिंग हुई। लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे यूटी पूल के 85 फीसदी कोटे की सीटों के लिये जनरल कैटेगरी के...

चंडीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय से एफिलिएटिड शहर के सभी कालेजों व इवनिंग स्टडीज विभाग में सेंट्रलाइज्ड बीकॉम एडमिशन के लिये आज यूटी पूल की जनरल कैटेगरी के लिये कौंसलिंग हुई। लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे यूटी पूल के 85 फीसदी कोटे की सीटों के लिये जनरल कैटेगरी के छात्रों की कौंसलिंग शुरू हुई। कौंसलिंग के लिए एक से 1500 रैंक तक के छात्रों को बुलाया गया था। हर बार की तरह इस बार भी छात्रों में जीजीडीएसडी सेक्टर-32 के लिये भारी उत्साह देखने को मिला।

 

एसडी कालेज की सभी सीटें महज दो घंटे के भीतर ही भर गई। यहां ऊपर का रैंकिंग (3) स्कोर 115.4 रहा जबकि लास्ट रैंकिंग स्कोर 107.2 गया। इस बार भी दूसरी पसंद के तौर पर छात्रों ने सेक्टर-50 स्थित कामर्स कॉलेज को ही चुना। इस कालेज की रैंकिंग (9) स्कोर 114.374 और निम्न रैंकिंग स्कोर 103.56 पर कॅटआॅफ रहा।

 

बीकॉम की कौंसलिंग में यूटी पूल की अब 213 सीटें खाली बची हैं जबकि खालसा कालेज-26, खालसा कालेज फाॅर वूमेन और देव समाज कॉलेज की सीटें अभी खाली पड़ी हैं। इन खाली सीटों के लिये कौंसलिंग कल रविवार को होगी।

यूटी के कोटे की 85 फीसदी सीटों पर इस प्रकार रही कॅटआॅफ

कालेज                       सीटें    स्कोर    
एसडी                       169      107.20
कामर्स-50                 86      103.51
डीएवी-10                169      112.15
जीसी-11                   86      97.20
जीसीजी-11              86       95.80
एमसीएम-36          169       95.00
जीसी-46                   86      93.20
जीसीजी-42              86       91.80
देव समाज-45            29      जारी
खालसा कालेज-26    146      जारी
खालसा (वूमेन)-26    36       जारी

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!