Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jan, 2019 01:45 PM
![12 names of ganpati](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2019_1image_17_13_4604486104-ll.jpg)
श्री गणेश शक्ति और शिव का साकार स्वरूप हैं। इन दोनों तत्वों का सुखद स्वरूप ही किसी कार्य में पूर्णता ला सकता है। बुधवार को गणपति जी की विशेष पूजा अर्चना करने से आप के जीवन में आए हुए सभी प्रकार के दुख दर्द का नाश होता है,
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
श्री गणेश शक्ति और शिव का साकार स्वरूप हैं। इन दोनों तत्वों का सुखद स्वरूप ही किसी कार्य में पूर्णता ला सकता है। बुधवार को गणपति जी की विशेष पूजा अर्चना करने से आप के जीवन में आए हुए सभी प्रकार के दुख दर्द का नाश होता है, मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है, आयुष्य और बल में वृद्धि होती है और सर्वत्र आप की कीर्ति फैलती है। श्री गणेश अपने भक्तों के समस्त विघ्नों को दूर करने के लिए विघ्नों के मार्ग में विकट स्वरूप धारण करके खड़े हो जाते हैं।
धार्मिक उपायों में भगवान गणेश का सबसे पहले ध्यान किया जाता है क्योंकि श्री गणेश संकटों को दूर करने वाले देवता माने जाते हैं। गणेश जी अपने भक्तों की श्रद्धा और भक्ति देखते हैं। जो भक्त इनके प्रति जितनी श्रद्धा रखता है गणेश जी उस पर उतने ही कृपालु बने रहते हैं। वैसे तो श्री गणेश का हर नाम रक्षा कवच जैसा है लेकिन श्री गणेश के 12 पवित्र नाम, बिगड़ी बना देते हैं। इनका जाप करने से घर में खुशियां व धन-सम्पदा बनी रहती है। ये हैं गणेश जी के 12 नाम- वक्रतुंड, एकदंत, कृष्णा पिंगाक्ष, गज वक्त्र, लंबोदर, विकट, विघ्न राजेन्द्र, घुरमवर्ण, भालचंद्र, विनायक, गणपति, गजानन
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/13_41_085364610wednesday-1-aug-1-ll.jpg)
क्या आपके घर में कलह-क्लेश रहता है? कोई भी काम करते हैं तो बनते-बनते बिगड़ जाता है, शत्रु अकारण परेशान करते रहते हैं, स्वास्थ्य खराब रहता है, कोई न कोई रोग तन को लगा ही रहता है, बच्चे की बुद्धि का विकास नहीं हो रहा है तो फिर आप जान लिजिए वो 21 नाम जो करेंगे आपकी समस्याओं का निदान- ऊं सुमुखाय नम:, ऊं गणाधीशाय नम:, ऊं उमापुत्राय नम:, ऊं गजमुखाय नम:, ऊं लंबोदराय नम:, ऊं हरसूनवे नम:, ऊं शूर्पकर्णाय नम:, ऊं वक्रतुण्डाय नम:, ऊं गुहाग्रजाय नम:, ऊं एकदंताय नम:, ऊं हेरम्बाय नम:, ऊं चतुर्होत्रे नम:, ऊं सर्वेश्वराय नम:, ऊं विकटाय नम:, ऊं हेमतुण्डाय नम:, ऊं विनायकाय नम:, ऊं कपिलाय नम:, ऊं कटवे नम:, ऊं भालचंद्राय नम:, ऊं सुराग्रजाय नम:, ऊं सिद्धिविनायकाय नम:
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/13_40_472268610ganesh-ll.jpg)
आरक्षण पर बोले अब ये कथावाचक, देखें Exclusive Interview श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/13_42_239468610ekdant-5-ll.jpg)