आपका राशिफल-  11 जुलाई ,  2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Jul, 2024 08:01 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी अवसर लेकर आया है। युवाओं को अच्छी नौकरी मिल सकती है। छात्रों को अध्ययन में मुश्किलें आ सकती है। परिवार

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी अवसर लेकर आया है। युवाओं को अच्छी नौकरी मिल सकती है। छात्रों को अध्ययन में मुश्किलें आ सकती है। परिवार में खुशी वाला माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन कोर्ट-कचहरी से जुड़े जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे जातकों का प्रमोशन हो सकता है। समय न देने के कारण जीवनसाथी से बहस हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। रुके हुए काम तेजी से बनेंगे। ससुराल पक्ष से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा चल रहा है। पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।

कर्क राशि वालों आज आप काफी सक्रिय नजर आएंगे। युवाओं को नौकरी से जुड़े नए प्रस्ताव मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन सकारात्मक फल देने वाला रहेगा। जो लोग मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके तरक्की होने के योग बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती वाला समय व्यतीत करेंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।कारोबार को बढ़ाने के लिए नए-नए प्लान बनाएंगे, लेकिन आप जो भी करें सोच-समझकर ही करें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रह सकता है

तुला राशि वालों आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रह सकता है। लघु व्यापारियों को कारोबार में नुकसान होने के योग है। इस राशि के युवा वर्ग अपने पेंडिंग कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज आप धैर्य और विवेक से काम लें, जल्दबाजी की वजह से काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी से प्रेम और हर कार्य में सहयोग भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। सेहत के मामले में जरा सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु राशि वालों व्यापारियों के कामकाज में कुछ दिन और रुकावटें आती हुई दिख रही है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस राशि के बच्चे घर पर ही कोई रचनात्मक कार्य करने में व्यस्त रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना होने के संकेत हैं।

मकर राशि वालों आज का दिन आपका चिंता में बीत सकता है।ऑफिस में काम का भार आपको अधिक महसूस हो सकता है।युवा वर्ग रोजगार ढूंढने में असमर्थ होंगे। जीवनसाथी की सेहत में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, ध्यान रखें।

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। करीबी मित्रों से फाइनेंशियल मदद मिलेगी। अपना बिजनेस कर रहें लोगों को आज मुनाफा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती हैं। सेहत की बात करें तो शारीरिक थकावट हो सकती है।

मीन राशि वालों आज आप में आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। कानूनी विवाद में फंसे लोगों को राहत मिल सकती है। धन संचार में बढ़ोतरी होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ हंसी के पल बिताएंगे। आपके पिता की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!