आपका राशिफल- 18 जुलाई, 2024

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jul, 2024 09:43 AM

aaj ka rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह खोलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के विदेश जाने के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह खोलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के विदेश जाने के योग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

वृष राशि वालों आज वर्कप्लेस पर उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। युवाओं को आर्थिक लाभ होने के योग हैं। छात्रों को शिक्षा में बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शाम को मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि वालों आर्थिक स्थिति के लिहाज से समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को अचानक कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। किसी खास परिजन से आपकी मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ काम में हाथ बटाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

कर्क राशि वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन धन लाभ कमाने वाला रहेगा। बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बढ़ेगी। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

सिंह राशि वालों आज निवेश से जुड़ा कोई भी काम करने से बचें। धन हानि के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी काम की प्रशंसा होगी। बच्चों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि वालों आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। आपके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। इस राशि की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।      

तुला राशि वालों परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर सभी काम बनते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। खानपान को लेकर लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आर्थिक व्यय की स्थितियां बनी हुई हैं। रुकी हुई पेमेंट मिलने के आसार हैं। पिता से संबंधों में सुधार होगा। धन के मामले में आज कोई फैसला लेने से बचें। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। सरकारी काम अधूरे रहेंगे। जल्दबाजी में लिया निर्णय आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। परिवार में किसी न किसी बात को लेकर अनबन लगी रहेगी। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि वालों आर्थिक मामलों के लिए दिन अनुकूल है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। युवाओं को किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। शाम को परिवार संग किसी परिजन की पार्टी का लुत्फ उठाएंगे। बच्चों के लिए आज का दिन खुशी प्रदान करेगा।

कुंभ राशि वालों आज अचानक से कहीं रुका धन प्राप्त हो सकता है। जो जातक नई नौकरी की खोज में हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। बच्चों के झूठ बोलने की आदत से मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। ठंडी चीजों से दूर रहें, जुकाम हो सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। कई महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। किसी विशेष योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। संतान के साथ हंसी के पल व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!