आपका राशिफल- 22 फरवरी , 2025

Edited By Prachi Sharma,Updated: 22 Feb, 2025 07:29 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने के दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करें। सेहत सामान्य रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने के दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करें। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। काम में मन लगेगा। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस में आपको कुछ नए ऑफर मिल सकते हैं। अचानक से कोई फायदा हो सकता है। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को और मेहनत की ज़रुरत है। सिर दर्द तंग कर सकता है, ध्यान रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। परिवार में खुशहाल माहौल बना रहेगा। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार में फायदा हो सकता है। युवा पार्ट टाईम काम करने के बारे में सोच सकते हैं। प्रेमी जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर में कोई खास मेहमान आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। ऑफिस में बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कमर दर्द हो सकती है, किसी भी तरह का भारी सामान उठाने से बचें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। लंबे समय से अटके कार्य आज पूरे होते हुए दिखाई देंगे। जो लोग प्रेम जीवन में है, आज लड़ाई झगड़े से बचे। व्यापार करने वाले को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत के लिहाज़ के दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। पार्टनर के साथ बाहर डिनर डेट पर जा सकते हैं। पैसो की चल रही दिक्त में थोड़ा सुधार आएगा। संतान की कोई बात आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और स्थितियों में सुधार होता हुआ नज़र आएगा। दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर मौज मस्ती कर सकते है। सेहत के लिहाज़ से दिन बहुत अच्छा रहेगा। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में अगर तनाव चल रहा था, तो वह खत्म हो जाएगा। अटका हुआ धन वापिस मिल सकता है। परिवार वालों के साथ किसी बात के चलते बहस हो सकती है। हल्का फुल्का बुखार परेशान कर सकता है।  

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!