Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Feb, 2025 07:21 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी नई चीज़ को करने के बारे में सोच सकते हैं। कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो मार्केट में रिसर्च के बाद ही निवेश करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी नई चीज़ को करने के बारे में सोच सकते हैं। कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है तो मार्केट में रिसर्च के बाद ही निवेश करें। दूसरों की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी ज़रुरी काम के चलते बाहर काम पर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आज काम का बोझ बढ़ सकता है। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देने की ज़रुरत है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बेरोज़गारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। सिंगल जातकों को अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है, ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़े कामों में रुकावट आ सकती है। धार्मिक कार्यो का आयोजन करवा सकते हैं। बिज़नेस में आगे बढ़ने के लिए किसी करीबी से मदद ले सकते हैं। मौसमी बीमारी तंग कर सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। पैसों के लेन देन में थोड़ी सावधानी रखने की ज़रुरत है। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई डील मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की ज़रुरत है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग है। प्रेमी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। भाई बहन से चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। सेहत सही रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा ऑफर आ सकता है। बिज़नेस से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम बना कर रखें नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के बारे में सोच रहे है तो उसके लिए समय ठीक रहेगा। किसी के भी साथ पार्टनरशिप के बारे में विचार कर रहे है तो पिता के साथ सलाह अवश्य कर लें। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने मन की बात कह सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपको नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग आज किसी वरिष्ठ से मिल सकते हैं। कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को और मेहनत करने की ज़रुरत है। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। बच्चे आज खेल कूद में दिन व्यतीत करेंगे। घर पर मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल प्रसन्नता भरा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।