mahakumb

आपका राशिफल- 4 मार्च, 2025

Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Mar, 2025 07:33 AM

aaj ka rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज प्लानिंग के साथ काम करने की ज़रुरत है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज प्लानिंग के साथ काम करने की ज़रुरत है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आ रही मुश्किलों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके मित्र को किसी मुश्किल परिस्थिति में आपकी ज़रुरत महसूस हो सकती है, मदद करने से पीछे न हटें। आज किसी से भी अपने विचार व्यक्त न करें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आज कुछ निजी कामों को पूरा करने में बहन-भाई से सहयोग मिलेगा। दोस्तो के साथ किसा धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज जीवनसाथी से कोई सुंदर तोहफा मिल सकता है। ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। शत्रु पक्ष कोई साज़िश रच  सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, संभल कर रहें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने के योग है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को मुनाफा होने के योग है। आज बाहर का खाने से परहेज़ करें। 

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के लेन देन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। सिंगल लोग आज किसी खास से मिल सकते हैं। प्रेमी आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की प्रमोशन हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पहले से बनी योजनाओं को आज लागू करने का मन बना सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन बढ़िया रहेगा। 

धनु  राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। बच्चों के संग आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार कर रहे जातकों को सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी पक्ष आपके काम को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में कोई जीत हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में अचानक से धन लाभ होने के योग है। सेहत के लिहाज़ से दिन बढ़िया रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार को लेकर ज़िम्मेदारियां बढ़ सकती है। प्रेमी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। आज आपका मन पाठ-पूजा में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आज ऑफिस में सहकर्मियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!