Edited By Sarita Thapa,Updated: 17 Mar, 2025 08:27 AM
मेष राशि वालों आज का दिन खुशहाल रहेगा। काम की वजह से जीवन में चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन खुशहाल रहेगा। काम की वजह से जीवन में चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। प्रेमी जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सही रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर के कामकाज को पूरा करने में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में सावधान रहने की ज़रुरत है। लवमेट्स के लिए दिन शानदार रहेगा। कमर में दर्द महसूस हो सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से बनाई हुई योजनाओं पर आज काम करने का मौका मिल सकता है। किसी अन्य कारोबार में निवेश करने से पहले जांच पड़ताल अवश्य कर लें। भाई-बहन से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब की ऑफर आ सकती है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। संतान से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में आज बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में नई खुशियों का आगमन हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तो के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में विदेश की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आज थकावट महसूस हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कोई नया काम शुरु करने के बारें में सोच रहे है तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। बच्चे अपने मन की बात आपसे कर सकते हैं। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को किसी अच्छे कॉलेज से प्रस्ताव आ सकता है। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज को लेकर चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। व्यापार में अचानक से बड़ा लाभ हो सकता है। खर्चे पर कंट्रोल करने की ज़रुरत है। हल्का बुखार तंग कर सकता है, ख्याल रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। आज किसी निजी काम को पूरा करने में बहन का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आज पिकनिक पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों की आज किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से कोई सुंदर तोहफा मिल सकता है, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज समझदारी से काम करने की ज़रुरत है। संतान की संगत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। युवाओं को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। खेल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का कोई बड़ा मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रुरत है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। युवाओं के मन में पैसे कमाने के नये विचार आ सकते हैं। बिज़नेस कर रहे जातकों को कोई बड़ी ऑफर मिल सकता है। जब तक आवश्यकता न हो किसी से भी अपने विचार व्यक्त न करें। सेहत अच्छी रहेगी।