Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Mar, 2025 06:56 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्राइवेट काम कर रहे लोगों को काम के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में राहत बनी रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्राइवेट काम कर रहे लोगों को काम के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में राहत बनी रहेगी। रिश्तेदारों के किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की अच्छी इनकम होने के योग है। आज किसी पार्टनर के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। नया बिज़नेस शुरु करने से पहले बड़े भाई से सलाह अवश्य लें। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। फालतू की चीजों में पैसा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्तेदार घर आ सकते हैं। गला खराब हो सकता है, ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े लोगों को कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। माता पिता के साथ समय ज़रुर व्यतीत करें। सेहत का ख्याल रखें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। छात्रों का शिक्षा में प्रदर्शन पहले से अच्छा हो जाएगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से मदद मिलेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तारीफ सुनने को मिल सकती है। संतान की कहीं कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में आज भाई बहन से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। काम की तलाश कर रहे लोगों को पसंद का काम मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में बढ़ सकती है। बिज़नेस कर रहे जातक आज कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। सिंगल लोग किसी खास से अपने मन की बात बोल सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी से भी झगड़ा न करें। कोई करीबी आपसे मदद मांग सकता है। माता पिता संतान के भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है, सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। पार्टनर से कोई खुशखबरी मिल सकती है । किसी से भी अपने व्यापार की योजनाएं साझी न करें। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लवमेट्स साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। शत्रु पक्ष आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकता है। किसी पर भी ज़रुरत से ज्यादा भरोसा ना करें । आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। बदलते मौसम में सेहत पर खास ध्यान देने की ज़रुरत है।