आपका राशिफल- 27 मार्च, 2025

Edited By Sarita Thapa,Updated: 27 Mar, 2025 07:15 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार वालों की किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार वालों की किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। गला खराब हो सकता है, सेहत का ध्यान रखने की ज़रुरत है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी से भी अपनी निजी बातें शेयर न करें। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले जांच पड़ताल कर लें। छात्र पढ़ाई में बहन-भाई से सहायता ले सकते हैं। परिवार में आज किसी से बहस हो सकती है। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। संतान की कहीं कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। बिज़नेस के चलते आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग है। प्रेमी से आज मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिज़नेस में धन लाभ के योग बन रहे है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। खेल के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से फसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। भाई के साथ चल रहा मतभेद बातचीत से खत्म हो जाएगा। सेहत खराब हो सकती है, ख्याल रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार से जुड़े कामों में समझदारी से काम लेने की ज़रुरत है। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। माता पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज  व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग है। जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। ऑफिस में काम बढ़ सकता है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है, सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। पारिवारिक मामलों में किसी बाहर वाले से सलाह न लें। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत सही रहेगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!