Edited By Sarita Thapa,Updated: 31 Mar, 2025 07:00 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी विशेष काम के लिए की गई मेहनत सफल होगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी विशेष काम के लिए की गई मेहनत सफल होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव महसूस हो सकता है। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पति-पत्नी के जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पाठ पूजा में मन लगेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में साथ काम कर रहे लोगों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बच्चों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज कमर दर्द कर सकती है, ध्यान रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में किसी से भी बहस करने से बचें। विद्यार्थी अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर सजग रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आय के नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को समझदारी से काम लेने की ज़रुरत है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज़ हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। व्यापार कर रहे जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। सेहत सही रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कारोबार में किसी दोस्त की सहायता लेने से फायदा हो सकता है। आज तला भुना खाने से परहेज़ करें, पेट खराब हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को और मेहनत करने की ज़रूरत है। घर के बड़ों की बात ज़रूर मानें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास दस्तक दे सकता है। सेहत सही रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके उत्तम रहने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो वह दूर हो जाएगी। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। आज पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेमी के साथ फिल्म देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। कारोबार बढ़ाने के बारे में सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। गला खराब हो सकता है, ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। भाई-बहन से चल रहा झगड़ा खत्म हो जाएगा। किसी करीबी की कहीं कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। कामकाज के सिलसिले में माता पिता से सलाह अवश्य लें। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्च बड़ सकते है, सोच समझ कर पैसे खर्च करें। पुराने दोस्तों से मिलने जा सकते है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।