आपका राशिफल- 1 अप्रैल, 2025

Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Apr, 2025 06:35 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में काम बढ़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में काम बढ़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। 

वृष राशि वालों आज का दिन आपके ठीक रहने वाला है। व्यापार से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो वह दूर हो जाएगी। परिवार में  गलतफहमियां पैदा हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। बहन के साथ आज शॉपिंग पर जा सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी। 

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। 

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार कर रहे जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो जाएंगे। सेहत सही रहेगी। 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्च बड़ सकते है, सोच समझ कर पैसे खर्च करें। पुराने दोस्तों से मिलने जा सकते है। परिवार का साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेमा के साथ डिनर पर जा सकते है। सेहत भी सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।आज किसी की भी मदद करने से पीछे न हटें। कारोबार में साथ काम कर रहे लोगों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बच्चों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कमर दर्द कर सकती है, ध्यान रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास के साथ बाहर घूमने जा सकते है। संतान खेल कूद वाली खेलों में भाग ले सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बहुत सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। ऑफिस में किसी से भी बहस करने से बचें। विद्यार्थी अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर सजग रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होने के योग हैं। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। किसी विशेष काम के लिए की गई मेहनत सफल होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!