Edited By Sarita Thapa,Updated: 03 Apr, 2025 07:36 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार का कोई सदस्य आज गुड न्यूज़ दे सकता है। सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। व्यापार में अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में कोई अच्छी डील मिल सकती है। सिंगल जातक आज किसी से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। युवाओं को नए अवसर मिल सकते हैं। हल्का बुखार तंग कर सकता है, ध्यान रखने की ज़रुरत है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। ऑफिस में काम के चलते थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में मुनाफा होने के योग है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं को किसी से भी साझा न करें। व्यापार में चल रही समस्याएं सही हो जाएंगी। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कोई भी नया व्यापार शुरू करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है। परिवार वालो के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। व्यापार में पिता से सहयोग मिलेगा। आज बाहर का खाना खाने से परहेज़ करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर से बाहर जाने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेकर जाए, शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है। भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ सलाह कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को काम मिल सकता है। युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सोच सकते हैं। संतान को लेकर आज चिंता बनी रहेगी। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिठास बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आय के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में बदलाव के बारे में सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। पैसों के लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।