Edited By Sarita Thapa,Updated: 06 Apr, 2025 08:32 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार में दोस्तों से सहायता ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की ज़रुरत है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। व्यापार में पहले से ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। दोस्तो के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी से भी व्यापार से जुड़ी योजनाओं को साझा न करें। पैसों के मामले में घर वालों से राय लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। आज तला भुना खाने से परहेज़ करें, पेट खराब हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के बिज़नेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। छात्रों का शिक्षा में प्रदर्शन पहले से बेहतर हो जाएगा। सेहत सही रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। काम के चलते किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने से पीछे न हटें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चे कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में अचानक से बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज कमर में दर्द महसूस हो सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। सिंगल जातक आज किसी से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। बिज़नेस में नई योजनाओं को लागू करने का सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पैसों का निवेश करने का सोच रहे तो किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। घर में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत सही रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को और मेहनत करने की ज़रुरत है। कारोबार से जुड़े कामों में जल्दबाज़ी न करें। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का काम पहले के मुकाबले बढ़ सकता है। आधा सिर दर्द तंग कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।